विकासनगर, फरवरी 2 -- 27 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर डाकपत्थर में सोमवार को डिप्लोमा इंजीनियरों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो अगले चरण में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्यों की 27 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने के कारण महासंघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर विकासनगर शाखा की ओर से भी डाकपत्थर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर 27 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने से इंजीनियरों में आक्रोश व्याप्त है। निर्णय लिया गया कि यदि शासन द्वारा प्रथम चरण आंदोलन के बाद अगर मांगों पर सहमति व्यक्त नहीं की जाती है, तो चरणबद्ध आन्दोलन को अगले चरण में और तेज किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.