शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- फोटो 25: ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेले में लगी आग। मिर्जापुर, संवाददाता। ढाई घाट गंगा तट पर चल रहे माघ मेला रामनगरिया में शुक्रवार शाम आग लगने से संतों की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में नकदी, रसोई का सामान, फर्नीचर समेत करीब दस लाख रुपये से अधिक का सामान नष्ट होने की बात सामने आई है। आग लगने से कुछ देर के लिए मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गंगा तट पर योगी मौज नाथ और विजय नाथ आश्रम बनाकर निवास कर रहे थे। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे आरती के बाद संत विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान एक दीपक की लौ पास में टंगे कैलेंडर की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने झोपड़ियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया और आग विकराल हो गई। संतों ने बताया कि आग में करीब 60 हजार रुपये की नकदी, रसोई का सामान, कपड़े, फर्...