चम्पावत, मार्च 9 -- लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र का प्रसिद्ध चैतोला मेला पहली नवरात्र 19 मार्च से शुरू होगा। मेले को लेकर आयोजन समिति ने बैठक में विचार विमर्श किया। सोमवार को चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में चैतोला मेला समिति की बैठक हुई। समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी ने बताया कि मेले का शुभारंभ पहली नवरात्र 19 मार्च को किया जाएगा। 27 मार्च को रामनवमी पर चौखाम बाबा मंदिर से चमू देवता का डोला मड़ गांव ले जाया जाएगा। 28 मार्च को मुख्य मेले के दिन चमू देवता के धामी देव रथ में सवार होकर ढोल-नगाड़ों और विभिन्न जत्थों के साथ चौखाम बाबा मंदिर पहुंचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.