रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- रुद्रपुर। जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को चेस्ट क्लीनिक का शुभारंभ जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ़ आरके सिंहा ने किया। यह क्लीनिक शीतकाल के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण छाती व हृदय से संबंधित होने वाली बीमारियों के उपचार व रोकथाम के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार चेस्ट क्लीनिक में चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व सहयोगी कार्मिकों की समुचित व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह क्लीनिक फरवरी तक नियमित रूप से कार्य करेगा। यहां श्वसन व हृदय रोगों की पहचान, उनका निदान तथा प्रभावी प्रबंधन किया जाएगा। मरीजों को बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.