संशोधित::::पुरानी रंजिश में घर में घुसकर दंपति से मारपीट का आरोप
संभल, जून 23 -- जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर बहजोई, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के गांव धतरा शेख में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों पर घर में घुसकर युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी दिनेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 जून की रात करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी राजवाला के साथ घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान गांव के तीरथ, पूरन, रंजित तथा रामवती लाठी-डंडा, फावड़ा और भाला लेकर उसके घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में पांच घायल, चार पर हुआ मुकदमा आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया था। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.