बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- तेघड़ा। ट्रैक्टर के धक्के से रविवार की रात अधेड़ की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक अधेड़ बजलपुरा भगवती स्थान निवासी लगभग 55 वर्षीय राजू साह बताया गया है। परिजनों ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी दफ्तर के निकट सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्कर ने उन्हें ठोकर दी। जख्मी हालत में अधेड़ को रात करीब 10 बजे हुई ग्रामीणों ने तेघड़ा अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...