बिजनौर, मार्च 16 -- बिजनौर। थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव सिक्कावाला में बारात में हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। घटना में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना बढ़ापुर के गांव सिक्कावाला निवासी वासु कुमार पुत्र कृष्ण कुमार का आरोप है कि वह आठ मार्च को गांव की एक बारात में धामपुर गया था। इसी दौरान बारात में गजेन्द्र पुत्र राम सिंह से उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उसी बात को लेकर उसी रात गजेन्द्र के परिवार के मूलचंद, सत्यपाल, बलवीर सिंह, युवराज सिंह व गौरव लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने और उसके परिवार के लोगों ने गाली देने का विरोध किया, तो आरोपियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.