लखनऊ, सितम्बर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- वकीलों को 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, योगी का ऐलान; चैंबर मेंटेनेंस समेत कई और सुविधाएं भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकायुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में कहा कि संवैधानिक संस्था में लोगों का विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। जो संस्था लोगों के विश्वास पर खरा उतरेगी, लोकतंत्र में उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता और न ही कोई उसके महत्व को कम करके आंक सकता है। गुड गवर्नेंस पब्लिक ट्रस्ट पर निर्भर करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन लोकायुक्त संगठन को हर सकारात्मक सहयोग देगा। यह भी पढ़ें- हर पीड़ित की समस्या का समाधान करा रही सरकारः मुख्यमंत्रीसमारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह का शुभारंभ करने के बाद लोकायुक्त प्रशासन की स्मारिका व...