रांची, सितम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रांची में कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के घेराव को एक संवैधानिक संस्था पर राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की संयुक्त बैठक के बाद आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस तथ्यों का जवाब देने के बजाय सड़क पर उतरकर घेराव कर रही है। भाजपा नेता ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि आयोग पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपना इतिहास देखना चाहिए। यह भी पढ़ें- जनता के फैसले पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस: अभय सिंह पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एम.एस. गिल बाद में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री बने, जबकि टी...