संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना कांग्रेस की हताशा : महापौर
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के हमलों के बीच बचाव में भाजपा उतर आई है। महापौर गणेश केसरवानी और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने सोमवार को मीडिया के समक्ष सफाई प्रस्तुत की। भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में प्रेसवार्ता में महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। लगातार मिल रही हार से बौखलाई कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। जनादेश का अनादर करना और चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर झूठे आरोप मढ़ना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। यह भी पढ़ें- अयोध्या 7 जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन राजनीतिक लाभ के लिए लगातार संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं।दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.