बिजनौर, सितम्बर 28 -- ​भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला मंत्री (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) विनोद राठी ने संयुक्त रूप से विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। ​जिला पंचायत के कैंप कार्यालय पर आयोजि पत्रकार वार्ता में दोनों नेताओं ने कहा कि लगातार मिल रही हार से बौखलाकर कांग्रेस अपनी कमजोरियों पर आत्ममंथन करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है और जनादेश का अनादर कर रही है। वक्ताओं ने चुनाव आयोग के बयान का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त व चुनाव आयुक्तों द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) सहित सभी निर्णय सर्वसम्मति व पारदर्शिता से लिए गए हैं। फार्म-6 के स्व-घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट भी ...