हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- लालकुआं, संवाददाता। लालकुआं-बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस ने बुधवार को कार रोड चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कथित झूठे मामले में फंसाने के प्रकरण में न्यायालय की ओर से मुकदमा खारिज कर ईडी को फटकार लगाए जाने को लेकर था। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर दानू ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास कर रही है, जिसे न्यायालय ने उजागर कर दिया है। यहां प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कालौनी, वरिष्ठ नेता कुंदन मेहता, महिला नेत्री बीना जोशी, प्रदीप बथयाल, गिरधर बम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.