गाजीपुर, जुलाई 22 -- गाजीपुर। जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से जुलूस निकाली और सरजू पांडे पार्क पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में सरकार के मानसा के अनुसार उत्तर प्रदेश का उपचुनाव न करा करके भाजपा को फाजीहत से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है। उपचुनाव होने पर भारतीय जनता पार्टी तीनों सीटे पूरी तरह से हार जाती और उसका किरकिरी सुनिश्चित था। इस दौरान जिला पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शंभू सिंह कुशवाहा, संदीप विश्वकर्मा, श्याम नारायण कुशवाहा, रविकांत राय, सुमेर कुशवाहा, बटुक नारायण मिश्रा...