संवैधानिक मूल्यों को विकसित करें: प्राचार्य
पीलीभीत, जुलाई 7 -- बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रज्ञा प्रवाह मॉड्यूल के तहत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्राचार्य दरवेश कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बीसलपुर के डायट में प्रज्ञा प्रवाह मॉड्यूल के तहत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों को विकसित करने का संदेश दिया गया। प्रशिक्षण प्रभारी पुलकित शर्मा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में बताया। डायट प्रवक्ता आशा सुमन व विजय कुमार ने मास्टर ट्रेनर के रूप में मूल्यों के विकास में प्रभावी सम्प्रेषण की भूमिका के सत्र का संचालन गतिविधियों सहित किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: शिक्षकों को मानवीय और संवैधानिक मूल्यों का मिलेगा प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.