कटिहार, मार्च 8 -- कटिहार। निज संवाददाता स्थानीय केबी झा कॉलेज में मेरा युवा भारत राष्ट्रीय सेवा योजना कटिहार के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा सांसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तार किशोर प्रसाद, मेयर उषा देवी अग्रवाल, प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह, जिला युवा अधिकारी जनक राज मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जितेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यवाही का अनुकरण...