संवैधानिक पदों पर नियुक्ति के बजाय जनता से चुनाव : सांसद
चंदौली, अक्टूबर 8 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों और संस्थाओं पर नियुक्ति किए जाने के बजाय जनता के माध्यम से चुनाव की व्यवस्था होनी चाहिए। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। सांसद ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी। जिसके लिए महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों का चयन भी जनता की इच्छा के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष को किसी पद पर नियुक्त किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप नहीं है। सांसद ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए संवैधानिक पदों एवं संस्थाओं के चयन की प्रक्रिया पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। नियुक्ति के माध्यम से पद पर पहुंचने वाले व्यक्ति की जवाबदेही सीमित लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.