रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर चल रहे डोर टू डोर कैंपेन के तहत गुरुवार को ग्राम चाहा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष तौफीकुल हसन तथा सचिव अनिल कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी देना था। एलएटीसी असिस्टेंट अभिनय कुमार ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।ग्रामीणों को महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगजनों, मानसिक रोगियों तथा अन्य कमजोर वर्गों के अ...