बरेली, फरवरी 25 -- पीस कमेटी की बैठक में डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी त्योहार सौहार्द से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की प्रत्येक पोस्ट पर पुलिस की नजर है। अगर किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो पुलिस उससे सख्ती से पेश आएगी और उसका त्योहार जेल में ही मनेगा। होली, रमजान को लेकर जीआईसी ऑडिटोरियम में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सभी के सहयोग और सामंजस्य से त्योहार संपन्न होंगे। सभी स्थानों पर होलिका सुरक्षा समिति बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी समय से पहले होलिका दहन न करे और न ही किसी का सामान उसमें डालकर माहौल खराब कर सके। बताया कि सोशल मीडिया पर 24 घंट नजर रखी जा रही है, गलत पोस्ट करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने पुरानी हो चुकी पीस कमेटियों का फिर से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.