संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश
बागेश्वर, मई 15 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। आगामी मानसून को देखते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर राहत एवं बचाव संसाधन तैयार रखने, सड़क मार्ग सुचारु रखने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी तैनात करने के निर्देश दिए। नगर निकायों को नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दवाओं का भंडारण रखने और गर्भवती महिलाओं के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करें विभाग-डीएम नितिका वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.