रांची, जुलाई 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय में सोमवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्र ने की। बैठक में मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रावणी मेला के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समन्वित और तकनीक आधारित पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों क...