अररिया, फरवरी 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार को फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में होली एवं रमजान पर्व को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक एसडीओ अभय कुमार के नेतृत्व में हुई। बैठक में प्रखंड व थाना स्तर पर चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर विस्तृत चर्चा हुई। एसडीओ ने कहा कि इस बार होलिका दहन, होली और रमजान एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में जहां दोनों समुदायों की संख्या अधिक है वहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी। 107 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए जो ऊपर से शांत दिखते हैं लेकिन अंदरूनी रूप से माहौल बिगाड़ सकते हैं। साथ ही शांति समिति के सक्रिय सदस्यों के मोबाइल नंबर संग्रहित करने, अग्निशमन वाहन को अलर्ट मोड में रखने तथा थाना स्तर पर फ्लैग मार्च निकालने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.