बगहा, नवम्बर 10 -- योगापट्टी एक संवाददाता। विधानसभा आम चुनाव के मद्देनज़र प्रखण्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। रविवार को एसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर प्रखण्ड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना था कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।फ्लैग मार्च में पुलिस बल के साथ केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल,बीएमपी और पुलिस बल के जवान शामिल रहे।जवानों ने मुख्य सड़कों,बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील इलाकों,मतदान केंद्रों के आसपास तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मार्च कर आम लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.