अररिया, अप्रैल 11 -- अररिया, विधि संवाददाता। शुक्रवार को न्यायमंडल अररिया के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से संवेदनशील गवाहों की गवाही सफलतापूर्वक संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (वीडब्ल्यूडीसी) के माध्यम से सम्पन्न कराने की दिशा में विचार विमर्श किया गया। जिला जज गुंजन पाण्डेय ने कहा कि पुराने सीजेएम बिल्डिंग़ के प्रथम तल पर अवस्थित डीएलएसए आफिस के बगल में संवेदनशील गवाह बयान केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन हो चुका है। अब इसे त्वरित रूप से व्यवहार में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि वीडब्ल्यूडीसी के जरिये डरे-सहमे गवाहों की गवाही शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जा सकता है। इससे संवेदनशील गवाहों सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। जिला जज गुंजन पाण्डेय ने कहा कि वीडब्ल्यूडीसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.