रांची, मार्च 19 -- रांची, संवाददाता। आगामी ईद, सरहुल और श्रीरामनवमी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। ईद के दौरान सभी ईदगाहों और नमाज स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ नगर निगम को साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। सरहुल व श्रीरामनवमी के जुलूसों को लेकर मार्ग का भौतिक सत्यापन, ट्रैफिक प्लान और संभावित बाधाओं को पहले ही दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन से ...