उन्नाव, फरवरी 3 -- उन्नाव। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए जिले में छह संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए इन केंद्रों पर पुलिस का विशेष पहरा रहेगा। जिले में इस बार 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। साल 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 71,675 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें दसवीं कक्षा में 39,508 और बारहवीं में 32,166 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन 122 केंद्रों में 10 राजकीय, 50 अशासकीय और 62 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में संचालित होगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.