संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखे अधिकारी : डीसी
रांची, मई 26 -- खूंटी, संवाददाता। 28 मई को आयोजित होने वाले ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग सहित जिले के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को लेकर भी प्रशासन ने सतर्कता बरतने की बात कही। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.