संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी, रखी जाएगी वन्यजीवों पर नजर
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- जिले में मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव को लेकर बुधवार शाम को हुई उच्चस्तरीय बैठक में वन क्षेत्र से सटे गांवों की सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों की निगरानी, ग्रामीण जागरूकता और विभागीय समन्वय को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में केवल घटनाओं की समीक्षा तक सीमित रहने के बजाय उनके पीछे के कारणों और भविष्य में रोकथाम के ठोस उपायों पर गहन मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने में किसी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए। जिन क्षेत्रों में पूर्व में घटनाएं हुई हैं अथवा वन्यजीवों की गतिविधियां अधिक हैं, उन्हें विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए सतर्कता, निगरानी और जनजागरूकता का मजबूत तंत्र विकसित किया जाए। कहा कि ग्रामीणों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.