कोडरमा, मार्च 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता आईजी सुनील भास्कर ने प्रक्षेत्र के सभी डीआईजी और एसपी को त्योहार में सुरक्षा बरतने का विशेष निर्देश जारी किया है। आईजी सुनील भास्कर की ओर से सोमवार को वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोडरमा एसपी समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील, धार्मिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों सहित क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की तैनाती दंगारोधी उपकरणों के साथ सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों को उनके कर्तव्यों के संबंध में समुचित ब्रीफिंग देने तथा आमजनों से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने की हिदायत दी गई है। होली के दौरान भड़काऊ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.