संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, अफवाहों से बचने और भाईचारा बनाए रखने की अपील
किशनगंज, जून 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार की शाम सीमावर्ती क्षेत्र गलगलिया में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम से पहले गलगलिया में सुरक्षा का भरोसा, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्चफ्लैग मार्च का विवरण फ्लैग मार्च गलगलिया बाजार, स्टेशन चौक, मुख्य मार्गों, सीमावर्ती क्षेत्रों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवानों ने पैदल मार्च करते हुए आम लोगों से संवाद स्थापित किया और पर्व को आपसी भाईचारे, शांति तथा सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.