नोएडा, फरवरी 28 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि त्योहारों में संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपर पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक बुलाई। इसमें जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए लोग शामिल हुए। पुलिस के अनुसार नोएडा जोन के नौ थानों में 49 बैठकें, सेंट्रल नोएडा के आठ थानों में 50 बैठकें और ग्रेटर नोएडा जोन के नौ थानों में 66 बैठकें आयोजित की गईं। इस तरह कुल 165 गोष्ठियां कर लोगों से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.