बरेली, फरवरी 26 -- होली पर्व के अवसर पर शहर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए एसपी सिटी मानुष पारीक ने पुलिस फोर्स के साथ शहर के प्रमुख, संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान आम नागरिकों, दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उन्हें होली पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों, गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.