कोडरमा, जून 24 -- डोमचांच, मरकच्चो, हिन्दुस्तान टीम। मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष द्वारा जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को डोमचांच एवं मरकच्चो थाना क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण संवेदनशील स्थानों तथा जुलूस मार्गों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहीद चौक, बगड़ो, मझला डीह, तेतरिया डीह, मोहगांई सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को मुहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी प...