बक्सर, मार्च 19 -- पेज पांच के लिए ---- खुशियां संदिग्ध हालत में मिले युवक की पहचान कर दी सूचना तीन साल पहले रोजगार की तलाश में बनारस गया था डुमरांव, संवाद सूत्र। डुमरांव पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते तीन वर्षों से लापता एक युवक अपने परिवार से दोबारा मिल सका। यह घटना न केवल पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि एक बिछड़े परिवार के लिए उम्मीद और खुशी की नई किरण भी बनकर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के सिद्धि जिला अंतर्गत रामपुर गांव निवासी सुमिरन कौल का 27 वर्षीय पुत्र छोटू कौल लगभग तीन वर्ष पहले रोजगार की तलाश में बनारस गया था। शुरुआती दिनों में वह वहां फल का ठेला लगाकर अपना गुजारा करता था। लेकिन कुछ समय बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी और धीरे-धीरे उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई। इसी बीच वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.