वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने शनिवार को सदर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान पर फरियाद सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। घंटे भर सुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, चकरोड, सड़क, नाली, खडंजे एवं पेंशन आदि से जुड़ीं 50 से ज्यादा शिकायतें आईं। डीएम ने सभी प्रकरणों में पारदर्शिता के साथ निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम के जाने के बाद दोपहर दो बजे तक चली सुनवाई में 168 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 102 राजस्व, 23 पुलिस, 26 विकास तथा अन्य विभागों से संबंधित थे। 17 का निस्तारण किया गया। डीएम ने इस दौरान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के पांच लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि का डेमो चेक दिया। पिंडरा तहसील में एसडीएम प्रतिभा मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.