संवेदक की लापरवाही से तालाब बनी सड़क
गिरडीह, मई 29 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पथ निर्माण विभाग और संवेदक की लापरवाही से छोटकी खरगडीहा के लोग नरक झेलने को मजबूर हैं। वहीं राहगीरों के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढा जानलेवा बना हुआ है। बतला दें कि सड़क मरम्मती के नाम पर दस दिन पहले खोदा गया गड्ढा अब तालाब बन चुका है। बरसात का पानी लबालब भर जाने से न सिर्फ वाहनों का चलना दूभर हो गया है, बल्कि ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। आलम यह है कि जलजमाव और कीचड़ से स्थानीय लोग बेहाल है। कई लोगों के घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- सड़क जर्जर व गड्ढे में तब्दील, राहगीर परेशानस्थानीय लोगों की समस्याएं बिनोद साह के आटा चक्की मील घर मे पानी घुस जाने से दिन भर मशीन बंद रखना पड़ा। जिससे उसकी रोजी रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं गड्ढे के कारण रोज सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.