सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- सीतामढ़ी। नगर निगम के बाईपास बस स्टैंड का इस वर्ष भी डाक नहीं हो सका है। ऊंची सुरक्षित राशि और पूर्व के अनुभवों से डरे संवेदकों की बेरुखी के कारण डाक प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ गई है। निगम द्वारा कई बार डाक आमंत्रित किए जाने के बावजूद कोई भी बोलिदार सामने नहीं आया, जिससे नगर निगम को संभावित राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष बाईपास बस स्टैंड का डाक करीब 19 लाख रुपये में हुआ था, जबकि इस बार सुरक्षित राशि लगभग 19 लाख 90 हजार रुपये निर्धारित की गई थी। बावजूद इसके, मार्च माह में तीन दिनों तक डाक आमंत्रण खुला रहने के बाद भी एक भी इच्छुक संवेदक ने भागीदारी नहीं की। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि ऊंची सुरक्षित राशि और सीमित आय की संभावना के कारण लोग इससे दूरी बना रहे हैं।पूर्व में ही डाक की अधिक बोली लगने से आ र...