संवेदकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन : जेसा
रांची, मई 27 -- रांची। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ एवं डिप्लोमा अभियंता संघ ने भवन प्रमंडल संख्या दो के सहायक अभियंता रमेश टुडू के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष प्रकट किया है। दोनों संगठन की बुधवार को जल भवन में हुई। जेसा अध्यक्ष समरेंद्र प्रसाद ने कहा कि मारपीट करने के आरोपी केस दर्ज किए जाने के दस दिन बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं। संघ के महासचिव सुभाष प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी आला पुलिस अधिकारियों एवं विभाग के सचिव व अभियंता प्रमुख को पूर्व में दी गई थी। मामले की जानकारी जल्द ही मुख्यमंत्री को भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी इसके बाद आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.