सीवान, मार्च 11 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। पैक्स चुनाव को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किए जाने के बाद सोमवार व मंगलवार को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह की उपस्थिति में संवीक्षा की गयी। जहां सभी अभ्यर्थियों का नामांकन पर्चा वैध पाए गए। आपको बता दें कि अरंडा व तेलकथू पंचायत में पैक्स चुनाव हो रहा है, जहां अरंडा पैक्स से अध्यक्ष पद पर मात्र एक अभ्यर्थी सुरेश यादव सहित आधा दर्जन कार्यकारिणी सदस्यों ने नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया था। वहीं तेलकथू पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए क्रमशः दो अभ्यर्थियों में देवानंद यादव व विनोद यादव सहित आधा दर्जन अभ्यर्थियों ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया था। इसके अलावे दोनों पंचायतों में कार्यकारिणी सदस्यों के खिलाफ किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.