संविवि में सुस्त निर्माण पर कुलपति की फटकार
वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण और नवीनीकरण कार्यों का कुलपति ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने काम की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई। साथ ही 20 जुलाई तक सारे काम पूरे करने के आदेश दिए। शनिवार को अपराह्न तीन बजे कुलपति ने परिसर में लाल भवन और पाणिनी भवन के नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई और कहा कि समय-सीमा, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि विश्वविद्यालय की अधोसंरचना का विकास संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में निर्माण कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक विलंब या मानकविहीन कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। चेतावनी दी कि यदि अगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.