वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में गत दिनों हुए अंतरसंकाय वार्षिक खेलकूद युवा महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र सोमवार को प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय के योगसाधना केंद्र में हुए समारोह में मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी, कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा एवं कुलसचिव राकेश कुमार ने उन्हें प्रमाण-पत्र, पदक एवं शील्ड प्रदान की। गोला फेंक प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रवि दीक्षित, अंकित मिश्रा, प्रशांत कुमार मिश्रा, महिला वर्ग में अर्चना मौर्य, रीना कुमारी, शर्मिष्ठा आर्य को क्रमश: स्वर्ण, रजत एवं कांस्य दिए गए। चक्का फेंक के पुरुष वर्ग में बृजेश कुमार तिवारी, रहीस मिश्रा, अंकित मिश्रा महिला वर्ग में अर्चना मौर्य, रीना कुमारी, शर्मिष्ठा आर्य, योगासन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राज स...