वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बुधवार को वेद विभाग में चल रहे महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति और हरिवंश पुराण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान काशी विद्वत धर्म परिषद की ओर से स्वामी डॉ. अनिकेत शास्त्री का अभिनंदन किया गया। परिषद ने कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा का भी सम्मान किया गया। योगसाधना भवन में आयोजित समारोह में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के धर्माचार्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदाचार्य स्वामी डॉ. अनिकेत शास्त्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से नासिक-त्र्यंबकेश्वर जैसे कुम्भ क्षेत्रों का सरकारों ने अपेक्षित शास्त्रीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालन नहीं किया। अब समय आ गया है कि परिषद् के विद्वान शास्त्रीय एवं धर्मसम्मत पद्धति से ऐसे आयोजनों के संचालन एवं व्यवस्थापन के लिए सरकार को आवश्यक दिशा-निर्द...