संविवि के 44वें दीक्षांत में 29 मेधावियों में बंटेंगे 51 पदक
वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को 29 मेधावियों में 51 पदक वितरित किए जाएंगे। इस वर्ष प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री, आचार्य, शिक्षाशास्त्री, संस्कृत प्रमाणपत्रीय, आयुर्वेदाचार्य तथा विद्यावारिधि की कुल 11,958 उपाधियां और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। विवि के ऐतिहासिक मुख्य भवन में मुख्य अतिथि पद्मश्री वैज्ञानिक प्रो. आशुतोष शर्मा छात्र-छात्राओं को दीक्षांत संबोधन देंगे। सोमवार को योगसाधना केंद्र में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन की सिलसिलेवार जानकारी दी। बताया कि समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्यमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.