वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। भारतीय दर्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के तुलनात्मक धर्म एवं दर्शन विभाग विभागाध्यक्ष, दर्शन संकाय प्रमुख एवं महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा महाराष्ट्र के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल को अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा प्रतिष्ठित 'स्वामी प्रणवानन्द दर्शन पुरस्कार-2026' से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान परिषद के 70वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में प्रदान किया जाएगा। अखिल भारतीय दर्शन परिषद के सचिव प्रो. किस्मत कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार परिषद की पुरस्कार चयन समिति ने सर्वसम्मति से प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध, लेखन और अकादमिक योगदान के लिए इस सम्मान के लिए चयनित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.