संविवि के दीक्षांत अतिथि होंगे पद्मश्री प्रो. आशुतोष शर्मा
वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक और आईआईटी कानपुर के इंस्टीट्यूट चेयर प्रोफेसर पद्मश्री प्रो. आशुतोष शर्मा होंगे। 30 जुलाई को विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में होने वाले समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। जबकि उच्च शिक्षामंत्री योंगेद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगी। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने सोमवार को विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह के बारे में जानकारी दी। बताया कि दीक्षांत अतिथि प्रो. आशुतोष शर्मा भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव रह चुके हैं। नैनो विज्ञान, रासायनिक अभियांत्रिकी, उन्नत पदार्थ विज्ञान और विज्ञान-प्रौद्योगिकी नीति के क्षेत्र में उनके उल्लेखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.