संविवि के कर्मचारियों को दिया गया ई-ऑडिट प्रशिक्षण
वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों के लिए ई-ऑडिट और ऑनलाइन लेखा प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। महालेखाकार कार्यालय प्रयागराज की दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को डिजिटल लेखा और ऑडिट प्रणाली का प्रशिक्षण प्रदान किया। एजी कार्यालय की टीम ने विश्वविद्यालय के लेखा विभाग और डेटा एंट्री अनुभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। विशेषज्ञों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वित्तीय अभिलेखों, लेखा संबंधी दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक विवरणों को डिजिटल रूप से अपलोड करने, ऑनलाइन अभिलेख प्रबंधन और महालेखाकार कार्यालय से सीधे समन्वय स्थापित कर ई-ऑडिट प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.