वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत रूसी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल का आगमन होगा। काल्मिकिया बौद्ध एसोसिएशन का यह प्रतिनिधिमंडल 14 से 29 अप्रैल तक भारत भ्रमण पर रहेगा। हिमाचल के धर्मशाला स्थित परम पावन दलाई लामा से भेंट कर बौद्ध एवं सनातन परम्पराओं का अध्ययन करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विवि के बौद्ध दर्शन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. लेखामणि त्रिपाठी करेंगे। रूसी टीम सर्वप्रथम सम्पूर्णानन्द संस्कृत विवि आएगी। शनिवार को श्रमण विद्या संकाय प्रमुख एवं पाली विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश प्रसाद ने डॉ. लेखमणि त्रिपाठी को सम्मानित किया। इस दौरान धर्म संस्कृति संगम के राष्ट्रीय महासचिव दीनदयाल पांडेय और रजनी शर्मा...