वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। बीपीएससी की ओर से आयोजित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष पद की प्रतियोगी परीक्षा में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन हुआ है। सातों विद्यार्थी विवि के पुरातत्व और संग्रहालय विज्ञान स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम से हैं। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का यह परिणाम है। सफल छात्रों में शानु आनन्द, सुजीत कुमार तिवारी, रविकांत कुमार, सुधा सिंह, सुमन कुमारी, दिलीप कुमार और विवेक शुक्ल हैं। इस अवसर पर प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. राजनाथ, प्रो, अमित कुमार शुक्ल, डॉ. विमल कुमार, अभियंता रामविजय सिंह समेत विश्वविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.