बुलंदशहर, जनवरी 24 -- विकासखंड क्षेत्र के गांव शहपानी स्थित संविलियन विद्यालय में शनिवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना और विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा करना रहा। शिक्षा चौपाल में ग्राम सचिव तेजवीर सिंह यादव, ग्राम प्रधान भूपेंद्र गिरी एवं प्रधान अध्यापक अरविंद शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अभिभावकों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षक मुकेश यादव, सुनील यादव, सैंपुल यादव सहित अन्य शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने सुझाव रखे। चौपाल के दौरान सरकारी योजनाओं, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा में सुधार को लेकर भी चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.