बदायूं, अप्रैल 29 -- विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय दियोहरा शेखपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के तहत 15 बच्चों को टिटनेस और डिप्थीरिया से बचाव के टीके लगाए गए। इसमें 5-6 वर्ष के बच्चों को डीपीटी बूस्टर और 10 वर्ष के बच्चों को टीडी का टीका दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण अनिवार्य है। इस मौके पर एएनएम नीतू रानी, सुपरवाइजर एचवी गुड्डो देवी, प्रदीप कुमार रावत, पूजा राघव, अनुज शर्मा, रविन्द्र कुमार, आशा रजनी, आशा उर्मिला और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विभाग का लक्ष्य क्षेत्र के हर बच्चे को सुरक्षा चक्र प्रदान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.