गंगापार, जनवरी 22 -- संविलियन विद्यालय सोरांव मेजारोड रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित है। इस विद्यालय के स्टोर रूम का ताला तोड़ कर छात्राओं के लिए रखी गई तीन साइकिल, बर्तन, लकड़ी की सीट व बेंच सहित अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी शिक्षक व शिक्षिकाओं को तब हुई जब वह स्कूल पहुंची। चोरी की इस घटना की जानकारी संविलियन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरस्वती द्विवेदी ने पुलिस को दी तो वह घटना स्थल पर पहुंच जानकारी कर लौट गई। प्रधानाध्यापिका ने बताया इस बात की जानकारी खंड शिक्षाधिकारी उरुवा सहित अन्य को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.